भाजपा की प्रदेशव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिया बयान, साथ ही सनातन को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना.

Advertisements
Advertisements

इस अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बड़े केंद्रीय नेताओं के आने की एवं समापन पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की भी दी जानकारी.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज भाजपा की प्रदेशव्यापी परिवर्तन यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी की दो बड़ी यात्राओं का बहुत जल्द शुभारंभ होने वाला है, जिसमें हम अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और गांव-गांव तक जाकर जन-जन को भाजपा सरकार के पिछले 15 वर्ष के विकास कार्यों तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 वर्ष की उपलब्धियों से जोड़ेंगे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काले कारनामें भी जन-जन तक पहुंचाएंगे, इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेता भी अभियान का हिस्सा होंगे। इस अभियान में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बड़े केंद्रीय नेताओं के आने की बात कही।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि सन 2003 में भी भाजपा ने यात्रा निकाली और कांग्रेसी कुशासन को जड़ से उखाड़ फेंका था, आज इतिहास पुनः स्वयं को दोहरा रहा है और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा निकलने जा रही है और इस बार भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली इस कांग्रेसी कुशासन को हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। छत्तीसगढ़ ने पिछले 15 वर्षों का विकास देखा है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों से लगातार प्रगति की ओर बढ़ते देश को भी देख रही है। कांग्रेस के घोटालों के लिए अब छत्तीसगढ़ में कोई स्थान नही है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार जैसी भ्रष्ट सरकार कहीं और नहीं है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा इतना भ्रष्ट हो चुका है कि कांग्रेस पार्टी ने भी “भूपेश है तो भरोसा है” का नारा बदल दिया है और भरोसे का सम्मेलन कर पिछले चुनाव की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने में जुट गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता इस बार कांग्रेस के छलावे में न आकर जनघोषणा-पत्र के अधूरे वादों और एटीएम बनकर लूटे गए प्रदेश के पैसों का हिसाब मांगेगी।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भगवान श्री राम जी के अस्तित्व को नकारने वाली सनातन विरोधी कांग्रेस, सोनिया गांधी और मिशनरियों की मिलीभगत हैइन सभी ने हमेशा सनातनियों की आस्था पर हमला किया है। जबकि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन का सम्मान कर, देशवासियों की आस्था का सम्मान कर अयोध्या मेश्री राम मंदिर निर्माण शुरू करवाया। आज सनातन संस्कृति का बढ़ता गौरव इन सनातन विरोधियों को हजम नहीहो रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!