जशपुर जिला अन्तर्गत विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम फरसाजुड़वाइन में शिविर का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

बगीचा एसडीएम आर. पी. चौहान की उपस्थिति में कांसाबेल विकासखंड के ग्राम फरसाजुड़वाइ में शिविर का आयोजन किया गया और 75 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही 50 लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया। शिविर में ग्रामीणों के समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा आवेदन लिए गए। जिसमें पेंशन के 4 आवेदन, राशन कार्ड के 7 आवेदन, ककेससीसी के 13, बिजली बिल संबंधी 8 और फौती नामांतरण के 5 आवेदन प्राप्त हुए। लंबित आवेदन पत्रों पर परीक्षण उपरांत कार्यवाही की जा रही है।

Related posts