शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में आवश्यक सुधार लाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा एवं व्यापारी वर्ग द्वारा शहर के भीतरी मार्गों का किया गया संयुक्त भ्रमण, संयुक्त भ्रमण में देव होटल तिराहा के पास ‘वन वे’ की व्यवस्था में सरगुजा पुलिस द्वारा प्रायोगिक छूट देकर व्यापारी वर्ग को तत्काल दी गई राहत.

Advertisements
Advertisements

चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के संयुक्त तत्वाधान मे व्यापारी वर्ग द्वारा शहर मे जारी ‘वन वे’ की व्यवस्था मे छूट देने पुलिस अधीक्षक सरगुजा से की गई थी अपील.

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा मामले को संज्ञान मे लेकर तत्काल पुलिस टीम को प्रमुख मार्गो का भ्रमण कर आवश्यक सुधार करने के दिए गए थे दिशा निर्देश.

शहर के शेष अन्य चौक-चौराहोमे जारी ‘वन वे’ की व्यवस्था रहेगी पूर्ववत जारी.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा

अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा शहर के मुख्य मार्गों को जाम से मुक्त करने की अवधारणा को लेकर शहर में ‘वन वे’ की व्यवस्था को लागु किया गया था, जिसमें चारपहिया वाहनों के शहर में आने जाने हेतु अलग-अलग रास्तों से इंट्री किया जाना तय किया गया था। जिससे सरगुजा जिले के आम नागरिकों को सड़क जाम से मुक्ति मिल सके, उक्त व्यवस्था का सुचारु संचालन भी सरगुजा पुलिस द्वारा किया जा रहा था, जिससे सड़क जाम की स्थिति को दूर करने में सरगुजा पुलिस सफल हुई। इस व्यवस्था के संचालन से व्यापारी वर्ग के व्यवसाय में समस्या आने की बात चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवं व्यापारी वर्ग द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक सरगुजा के समक्ष रखी गई थी एवं उक्त मामले में पुनर्विचार हेतु अपील की गई थी।

मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारी वर्ग एवं सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर प्रमुख मुख्य मार्गो में जारी ‘वन वे’ की व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने हेतु संयुक्त भ्रमण कर जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व में चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवं व्यापारी वर्ग की संयुक्त टीम शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण कर आम नागरिकों को होने वाली समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से आस-पास के जिलों से आने वाले आम नागरिकों को ‘वन वे’ की व्यवस्था का पालन करते हुए शहर के बाहरी मार्गो से होते हुए दूसरे चौक चौराहों में जाने की बात पता चली, साथ ही प्रमुख व्यापारिक मार्गो में आम लोगों के नहीं आ पाने से व्यापारिक नुकसान की भी बात सामने आई। उक्त वस्तु स्थित को जानकार सभी स्थितियों से पुलिस अधीक्षक सरगुजा को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा ‘वन वे’ की व्यवस्था में पुनर्विचार करते हुए आम नागरिकों एवं व्यापारी वर्ग को तत्काल राहत दिलाते हुए देव होटल तिराहा के ‘वन वे’ व्यवस्था को प्रायोगिक तौर पर वर्तमान में स्थगित कर बंद करने के निर्देश दिए गए। इससे पूर्व भी प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को ‘वन वे’ की व्यवस्था में पूरे शहर में छूट दी गई थी। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा अन्य मार्गो में जारी ‘वन वे’ की व्यवस्था को पूर्ववत जारी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। वर्तमान में गाँधी चौक, घड़ी चौक एवं बनारस चौक से आने वाले सभी चारपाहिया वाहन निर्बाध रूप से शहर में प्रवेश कर सकेंगे, लेकिन अन्य चौक चौराहों में पूर्ववत ‘वन वे’ की व्यवस्था जारी रहेगी।

संयुक्त भ्रमण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कामता सिंह दीवान, रक्षित निरीक्षक जयराम चेरमाको, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारीगण एवं व्यापारी वर्ग सम्मिलित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!