जशपुर: जनहानि के एक प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। 

जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम पुरनानगर निवासी आकाश राम सर्पदंश से 10 जून 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की माता सुशीला बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Related posts