जैजेपुर की परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया हुए शामिल, कहा – भूपेश बघेल सरकार में बहन-बेटी सुरक्षित नहीं

Advertisements
Advertisements

भूपेश सरकार ने गरीब एससी-एसटी बेरोजगार युवाओं को किया मजबूर, अधिकार के लिए सड़क पर नग्न होकर निकलना पड़ा-मनसुख मंडाविया

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ वादाखिलाफी की, शराबबंदी का वादा नहीं निभाया-मनुसख 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा

छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा से अपार जन समर्थन मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने इस बार मूड बना लिया है, वे कह रहे है कि अउ नई सहिबो, बदल के रहिबो यानी इस कांग्रेस सरकार को बदल के रहेंगे।वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार को नहीं सहेंगे। जैजेपुर की विशाल जनसभा में यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया ने कही। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार झूठे वादे करके लंबे समय तक शासन नहीं चला पाएंगे। वो कहते हैं कि किसानों को 2600 रुपए स्विंटल धान की कीमत दी है। लेकिन ये नहीं बताते इसे कौन दे रहा है। भूपेश बघेल सिर्फ 600 रपए दे रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सौ रुपए दे रहा है। इसे वो प्रदेशवासियों को नहीं बताते।

मोदी सरकार किसान हितैषी सरकार है, वो कहते नहीं, काम करते हैं। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कहती है लेकिन करती नहीं है। चुनाव के समय वोट लेने के लिए शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन शराबबंदी नहीं किया। विधानसभा में भी शराबबंदा करने की बात दोहराई छी। लेकिन वादा नहीं निभाया। ऐसे बेशर्मी सरकार को बदलना है। जिसने हमारी बहनों को धोखा दिया है। इस बार ऐसे लोगों को वोट नहीं देना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं। जो वादा करके बदल जाते है वो नेता भूपेश बघेल है।

मोदी ने सोचा कि छोटे किसानों के पास खेती के लिए पैसे नहीं है। उन्होंने वादा नहीं किया था। सीधे किसान सम्मान निधि के तहत हर 4 महीने में 2 हजार रुपए किसानों के अकाउंट में डाल दिया। लेकिन भूपेश बघेल को लगा कि मोदी सरकार का पैसा किसानों के अकाउंट में आ जाएगा तो किसान हमें वोट नहीं देंगे। इस वजह से उन्होंने किसानों का सही अकाउंट व आधार नंबर नहीं दिया।

मोदी छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को पैसा देना चाहते हैं लेकिन नहीं दे पा रहे हैं, क्योंकि बघेल की सरकार किसान विरोधी सरकार है। ये सरकार बदल दो, फिर देखना सभी किसानों के अकाउंट में पैसा आना चालू हो जाएगा। कांग्रेस गरीब की बात करते हैं। कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया। लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। गरीबी हटाओ का नारा दिया। देश से गरीबी नहीं हटा, और गरीब हट गया।

कोरोना महामारी में लॉकडाउन लगा। इस दौरान मेहनतकश मजदूरों को अनाज की कमी नहीं हुई। मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया। मोदी ने देश को कोविड से बचा लिया। मोदी सरकार जनता हितैषी सरकार है। कोविड के समय मोदी ने वैक्सीन का वचन नहीं दिया। लोगों को मुफ्त वैक्सीन दिया। तीन डोज को मिलाकर एक पांच सदस्यों के परिवार को 18 हजार रुपए खर्च होता। लेकिन लोगों को एक भी रुपया देना नहीं पड़ा। मोदी ने देश के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराई। मोदी सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपए की विश्वकर्मा योजना शुरू की है। ताकी रोजगार का अवसर मिले। ट्रेनिंग मिले। वे माल पैदा कर निर्यात करे।

मंडाविया ने कहा कि भूपेश राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। इस सरकार में बेटी सुरक्षित नहीं है। ऐसी सरकार को बदल देनी चाहिए। महिलाओं से शराबबंदी का वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया। ऐसी वादाखिलाफी करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। ये वादाखिलाफी करने वाली सरकार है, इस सरकार को अब नहीं सहेंगे, इसे बदल के रहेंगे।

इसके राज में बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। पीएससी में फर्जीवाड़ा कर इनके रिश्तेदारों की भर्ती हो रही है। पीएससी में भाई भतीजावाद कर प्रदेश के युवाओं को धोखा दिया गया। गरीब परिवार के, एससी-एसटी वर्ग के युवाओं को मजबूर होकर सड़क पर नग्न प्रदर्शन करना पड़ा। ऐसी सरकार को अब नहीं सहना है। इसे बदल के रहना है। इस बार कमल मेंबटन दबाना है, देश में पीएम मोदी को मजबूत करना है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!