रात्रिकालीन समय में फरसाबहार और बगीचा के स्वास्थ्य दल घर-घर जाकर लगा रहे है कोविड टीका

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में दो दिवसीय टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है और छूटे हुए लोगों का शत् प्रतिशत टीकाकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के मेसरीघाट गांव में स्वास्थ्य विभाग का दल और अमला रात्रिकालीन समय में भी छूटे हुए लोगों के घर जाकर प्रथम डोज और द्वितीय डोज का टीका लगा रहें हैं। इसी प्रकार बगीचा विकासखण्ड के स्वास्थ्य दल भी घर-घर जाकर टीका लगा रहें हैं।

Related posts