सेवा निवृत्त आरक्षक को शाल श्रीफल भेंट कर दी गई पुलिस अधीक्षक द्वारा विदाई !

आरक्षक राजेश दास को पुलिस विभाग में सेवा अवधि पूर्ण हो जाने पर दी गई पुलिस विभाग द्वारा विदाई.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर-चाम्पा : रक्षित केन्द्र जांजगीर में पदस्थ आरक्षक राजेश दास का पुलिस विभाग में सेवा अवधि पूर्ण होने जाने से दिनांक 31 अक्टूबर 23 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा सम्मानित करते हुए शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानपूर्वक दी गई विदाई।

इस कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, स्टेनो राजेन्द्र श्रीवास्तव, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा एवं कार्यलयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts