कांग्रेस के घोषणा-पत्र के आगे मोदी की गारंटी फेल, बीजेपी हार का बहाना बनाने में जुटी, भाजपा बुरी तरह से हार रही है चुनाव, इसलिए अभी से तलाश रही है बहाना – धनंजय सिंह ठाकुर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : भाजपा के निर्वाचन आयोग से शिकायत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा सरकार के जनकल्याणकारी काम और कांग्रेस के घोषणा-पत्र के आगे मोदी की गारंटी फेल हो गई है। सभी वर्गों ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया और कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीत कर फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा नेताओं को प्रदेश में बुरी तरह से चुनाव हारने के संकेत मिल गये है। पाटन से विजय बघेल को टिकट देकर भाजपा ने बलि का बकरा बनाया था और बीजापुर से महेश गागड़ा अपनी जमानत बचा ले ये बड़ी बात होगी। चुनाव परिणाम आने से पहले दोनों अपनी इज्जत बचाने के लिए अब अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करके हार का बहाना तैयार कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस सरकार जनता से किय हर वादे को पूरा करेगी, भाजपा का झूठ प्रपंच नहीं चला। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही मोदी की गारंटी वाले फार्म को कूड़ादान में फेंक दिये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा जनता का विश्वास जीतने में नाकाम रही है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाने का जो षड्यंत्र रचा था, जनता उस षड्यंत्र को समझ गई और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके षड्यंत्रकारी भाजपाइयों को सबक सिखाई है। प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुआ है, भाजपा ने कई बार प्रदेश के चुनाव को प्रभावित करने के लिए सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश किया है। भाजपा के बड़े नेता छत्तीसगढ़ जाकर जिस प्रकार से उन्मादी बयान, भड़काऊ बयान दिए जनता ने सबको खारिज कर दिया। प्रदेश में कांग्रेस की फिर सरकार बनने जा रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!