प्रधानमंत्री जनमन योजना : प्रशासनिक अमल पहुंचा जशपुर ज़िले के विशेष पिछड़ी जनजातीयों के बसाहट, टोला पारा एवं घर द्वार तक, लगाया पोषण चौपाल, समस्याओं से हुए अवगत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारी पूरा प्रशासनिक अमला जिले के बगीचा, कुनकुरी और मनोरा क्षेत्र के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा, बिरहोर के पंचायत, बसाहट, टोला पारा एवं घर द्वार तक पहुंच कर बड़ी सरलता एवं आत्मीयता से पोषण चौपाल लगाकर विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत हुए। इस दौरान अधिकारियों ने कड़कड़ाते ठंड को देखते हुए स्वेटर, कंबल सहित खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए अधिकारियों ने पोषण चौपाल लगाकर पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी देकर जागरुक एवं प्रेरित किया।

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष शिविर का आयोजन बगीचा, मनोरा और  कुनकुरी विकासखंड के विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा, बिरहोर क्षेत्र के 94 ग्राम पंचायत के अंतर्गत आश्रित ग्रामों में शिविर एवं बसाहट, टोलापारा, मोहल्ला में सर्वे किया गया। किया गया है।

 कलेक्टर ने सर्वे  क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने पी.एम.जनमन योजना के अंर्तगत जिले में विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन के लिए शिविर लगाकर समस्याओं से अवगत होने निर्देश दिए हैं। जिले के चिन्हांकित सभी पी.वी.टी.जी. समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में कार्ययोजना बनाकर सर्वे कराने तथा शिविर के माध्यम से कैंप लगाकर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बेहतर क्रियान्वयन के लिए बेहतर कार्य योजना के बनाने के लिए कहा।

गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा।

Related posts