जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने फरसाबहार विकासखंड के गौठान सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मंडावी ने आज फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अमडीहा, समडमा, बाबूसाजबहार, भेजरीडाड, अंकिरा और फरसाबहार के गौठान, चारागाह, सामुदायिक शौचालय, डबरी सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत फरसाबहार के सीईओ उपस्थित थे।

सीईओ श्री मंडावी ने मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित डबरी निर्माण और फरसाबहार के सामुदायिक शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए हैं। उन्होंने फरसाबहार के गौठान का निरीक्षण करके गौठान में मल्टीएक्टीविटी के कार्य करने के लिए कहा है और समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

Related posts