अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित : जशपुर जिले में 22 जनवरी, 26 जनवरी और 30 जनवरी को सम्पूर्ण देशी व विदेशी मदिरा दुकाने पूर्णतः बन्द रहेंगे

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राज्य शासन द्वारा 22 जनवरी 2024 अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर एवं 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस तथा 30 जनवरी 2024 को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस  को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी तरह कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जशपुर  जिले की सम्पूर्ण देशी,  विदेशी मदिरा दुकानो को 22 जनवरी 2024 को अध्योध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान के अवसर पर अर्थात् 21 जनवरी 2024 की रात्रि 10 बजे से 23 जनवरी 2024 के प्राप्तः 9 बजे तक, 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस पर अर्थात 25 जनवरी 2024 की रात्रि 10 बजे से 27 जनवरी 2024 प्रातः 9 बजे तक तथा 30 जनवरी 2024 को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर अर्थात 29 जनवरी 2024 की रात्रि 10 बजे से 31 जनवरी 2024 के प्रातः 9 बजे तक  पूर्णतः बन्द रखे जाने हेतु आदेशित किया है। साथ ही  शासन के उक्त आदेश का कडाई से पालन सुनिश्चित करने की बात कही है।

Related posts