ए.ई.आर.बी से सी.टी.स्कैन संचालन का प्राप्त हो गया है लाईसेंस, जिला अस्पताल जशपुर में जल्दी ही सी.टी.स्कैन मशीन की सेवा मिलाना हो जाएगा प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : समाचार पत्र में प्रकाशित खबर नौ माह से कमरे में कैद है करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन के संबंध में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जशपुर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि जिला चिकित्सालय जशपुर में सी.टी.स्कैन की मशीन 30 अगस्त 2023 को प्राप्त हुई है। जिसका 21 अक्टूबर 2023 को स्थान की गई। 08 नवम्बर 2023 को एईआरबी से क्यूए का अप्रूवल मिला है और 08 जनवरी 2024 को एईआरबी से सी.टी.स्कैन संचालन का लाईसेंस प्राप्त हुआ है। आगामी एक सप्ताह में सी.टी. स्कैन मशीन की सेवाएं जिला अस्पताल जशपुर मिलना प्रारंभ हो जाएगी।

Related posts