दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे : महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) बिलासपुर मंडल के सौजन्य से नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के फुटबाल मैदान के लिए प्रदान किया गया वाटर कुलर एवं आरओ

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मंडल सेक्रो बिलासपुर रेलवे के कर्मचारियों तथा उनके परिवार के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भावना से कार्य कर रही है | सेक्रो द्वारा कर्मचारियों के हित में अनेक कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन किया गया है | जिसमें महिला सशक्तीकरण, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों का सम्मान, कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़े कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग की सुविधा के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए निः शुल्क शिक्षा की सुविधा जैसे अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है |

इसी कड़ी में आज रेलवे के नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के फुटबाल मैदान में प्रेक्टिस व खेलों के आयोजन के दौरान भाग लेने वाले खिलाड़ियों/दर्शकों व विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान शामिल होने वाले लोगों आदि की स्वच्छ पेयजल सुविधा हेतु वाटर कुलर एवं RO की सुविधा उपलब्ध कराई गई | इस सुविधा का शुभारंभ मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय द्वारा रिबन काटकर किया गया | इस जनहितैषी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उनका आभार व्यक्त किया गया |

इस अवसर पर मंडल सेक्रो की सचिव श्रीमती मीरा यादव, श्रीमती अतिया मसूद, श्रीमती सोनल जरोलिया, सहा. कार्मिक अधिकारी श्री देवाशीष घोष सहित नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के सचिव श्री सी नवीन कुमार, सभी पदाधिकारी व सदस्यगण तथा अधिकाधिक संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे ।

Advertisements
error: Content is protected !!