साइबर सेल और पुसौर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही : मोटर सायकल पर गांजा बिक्री करने ओड़िशा से रायगढ़ आ रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा….आरोपियों से 6 किलो गांजा किया बरामद.

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : उड़ीसा से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर साइबर सेल एवं थानों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर विशेष निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में कल 27 फरवरी के शाम थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक प्लेटिना मोटर सायकल पर दो लड़के उड़ीसा से गांजा लेकर पुसौर होते रायगढ़ की ओर आ रहे हैं। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन पर साइबर सेल और पुसौर थाने की टीम के साथ विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी किया गया।

नाकेबंदी दौरान पुलिस की एक टीम द्वारा बाबाडेरा (ढाबा टिकरा) ग्राम लारा के पास काले रंग की प्लेटिना सीजी 13 AQ- 3103 में आ रहे दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ करने पर दोनों अपना नाम रवि नाग और अरुण जगत निवासी कंडपल्ला थाना अंबाभौना जिला बरगढ़ (उड़ीसा) के रहने वाले बताए, जिन्हें नाकेबंदी के कार्यों की जानकारी देते हुए उनकी विधिवत तलाशी ली गई। संदेहियों के पास रखे काले कलर के बैग के अंदर 6 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर गांजा को अवैध रूप से बिक्री करने लेकर आना बताया गया।

आरोपी रवि नाग पिता ठाकुर राम नाग उम्र 25 वर्ष, अरुण जगत पिता शिवा जगत उम्र 20 साल दोनों निवासी कंडपल्ला थाना अंबाभौना जिला बरगढ़ (उड़ीसा) से 6 किलोग्राम गांजा और प्लेटिना बाइक जप्त कर आरोपियों के कृत्य पर थाना पुसौर में धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। गांजा रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उपनिरीक्षक कुंदन लाल गौर, सहायक उपनिरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, सहायक उपनिरीक्षक कोसो सिंह जगत, आरक्षक राजकुमार उरांव, आरक्षक रमेश निषाद, आरक्षक ओशनिक विश्वाल तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, प्रधान आरक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक महेश पंडा और प्रधान आरक्षक विकास प्रधान सम्मिलित थे।

Related posts