DRG और बस्तर फाइटर्स की महिला कमांडो टीम की परेड ने जीता सबका ध्यान, नक्सलवाद के खात्मे पर विशेष प्रस्तुति देख युवाओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प!

राष्ट्रीय एकता दिवस: एकता नगर, गुजरात से भव्य ‘राष्ट्रीय एकता परेड’ का सीधा प्रसारण

रायपुर कमिश्नरेट के 21 थानों, पुलिस लाइन एवं  जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस बल के साथ युवा, विद्यार्थी और नागरिक बने इस ऐतिहासिक परेड के साक्षी

विमतारा  हॉल में  आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में रायपुर पुलिस कमिश्नर , अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर सभी वरिष्ठ अधिकारी , स्वयंसेवी संस्थाएं एवं वरिष्ठ नागरिक हुए सम्मिलित-

माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वाहन पर सभी ने ली एकता एवं अखंडता की शपथ

राष्ट्रीय एकता परेड में शामिल हुई छत्तीसगढ़ DRG, बस्तर फाइटर्स की महिला कमांडो टीम एवं डॉग स्क्वाड की टीम का किया करतल ध्वनि से अभिवादन

छत्तीसगढ़ एवं देश में नक्सलवाद के खात्मे पर आधारित विशेष प्रस्तुति ने   हमारे जवानों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान के स्वर्णिम परिणाम पर करायी गर्व की अनुभूति

रायपुर : राष्ट्रीय एकता के शिल्पी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर 31 अक्टूबर 2026 को , आज राष्ट्रीय एकता परेड 2026 का आयोजन किया गया।,  देश की एकता,  शौर्य,  सांस्कृतिक वैभव के इस उत्सव का  भव्य आयोजन एकता नगर केवड़िया गुजरात में माननीय प्रधानमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में  हुआ।

उक्त गरिमा में एवं भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से किया गया , जिसे रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के प्रत्येक थाने में तथा पुलिस लाइन में समस्त पुलिसकर्मियों एवं युवा वर्ग तथा आमजन द्वारा देखा गया।

जिला स्तर पर इसके सीधे प्रसारण के विशेष व्यवस्था शांति नगर स्थित विमतारा हॉल में की गई थी,  जिसमें रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला,  अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कामले,  एवं समस्त पुलिस  उपायुक्त तथा वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।  साथ ही विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य भी एवं वरिष्ठ नागरिक इस आयोजन में  हिस्सा लिया ।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के  आह्वाहन पर राष्ट्र की संप्रभुता एकता एवं आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने की  एक स्वर में शपथ ली।

राष्ट्रीय एकता परेड में छत्तीसगढ़ की DRG टीम, बस्तर फाइटर की महिला कमांडो की टीम एवं डॉग स्कॉट की टीम के शानदार एवं ओजस्वी परेड को देखकर, समस्त पुलिस अधिकारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने  करतल ध्वनि से उनका  अभिवादन किया।

परेड के उपरांत छत्तीसगढ़ एवं पूरे देश में नक्सलवाद के  खात्मे को लेकर एक विशेष प्रस्तुति दिखाई गई , जिसमें की नक्सलवाद की उत्पत्ति से लेकर,  क्रमशः किस प्रकार विकास कार्यों एवं क्रमिक उन्मूलन के माध्यम से उसे जड़ से समाप्त किया गया यह दिखाया गया। इस पूरे अभियान में  हमारे देश के वीर जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका,  उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान के फल स्वरुप , यह जो स्वर्णिम परिणाम (नक्सलवाद का  खात्मा) प्राप्त हुआ है , इसको देखकर सभी ने गर्व की अनुभूति की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों , युवाओं ने उक्त कार्यक्रम से देश भक्ति,  समर्पण के साथ-साथ देश व समाज के विकास में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।

Related posts