स्व.श्रीमती छंदड़ी बाई की मृत्यु ठण्ड के कारण नहीं हुई है- बीएमओ बगीचा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. बगीचा विकासखण्ड के विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कलिया निवासी स्व.श्रीमती छंदड़ी बाई पति श्री रघुवर राम उम्र 70 वर्ष की मृत्यु 23 दिसम्बर 2021 को सुबह 6.00 बजे हो गई और उसको दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार किया गया। विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्व.श्रीमती छंदड़ी बाई को किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं थी। महिला की ठण्ड के कारण मृत्यु नहीं हुई है। उनके परिजनों द्वारा बताया गया कि स्व.श्रीमती छंदड़ी बाई को बराबर पेंशन मिलता था।

खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं सेक्टर चिकित्सा अधिकारी के द्वारा स्व.श्रीमती छंदड़ी बाई के घर जाकर परिजनों से जानकारी ली गई। परिजनों ने उम्र अधिक और कमजोरी होने के कारण मृत्यु होना बताया है। मृत्यु सामान्य एवं वृद्धावस्था की वजह होने के कारण परिवार जनों द्वारा थाने या अस्पताल में कोई सूचना नहीं दी गई थी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!