जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम मड़ियाझरिया निवासी धोबनी बाई का आग से जलने से 11 मार्च 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका  के पति बजरू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम खखरा निवासी असमी बाई का जहरिले सांप के काटने से 07 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के पिता छन्दु राम हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts