कुनकुरी नगर में बिजली चोरी के मामलों में निरंतर कार्यवाही जारी : कनेक्शन की जांच कर की गई कार्यवाही, 20 लाख से अधिक का लगाया गया जुर्माना

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : जिले में बिजली चोरी के मामलो में निरंतर कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को भी कुनकुरी विकास खंड के शहरी क्षेत्र में अवैध तरीके से विद्युत चोरी पर जांच कर 20 प्रकरण तैयार किया गया और उस  पर कार्यवाही की गई। जिसमें चार  चोरी का प्रकरण बनाया गया है और रीडिंग इक्वेशन भी नही पाया गया है। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री भगत ने बताया कि विद्युत चोरी और ओवरलोडिंग का कुल प्रकरण मिलकर लगभग 17 लाख रुपए का प्रकरण बनाया गया है। कल 3 लाख से अधिक जुर्माना का प्रकरण बनाया गया था। दो दिन में 32 प्रकरण बनाया गया है इस तरह कुल 20,07,890/- रुपए का जुर्माना किया गया है। विद्युत जांच में जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार, पुलिस विभाग की टीम और जशपुर जिले के विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा किया गया है।

Related posts