चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी : सोशल मीडिया पर सार्वजानिक रूप से अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में सोशल मीडिया पर बच्चों की अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक को एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाईन के आधार पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में सोशल मीडिया पर सार्वजानिक रूप से अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की गई हैं।

पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी उमेश साहू उम्र 36 वर्ष साकिन साहूपारा प्रेमनगर सूरजपुर को पकड़कर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जप्त किया गया हैं।  आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 302/24 धारा 67(ए), 67(बी) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया हैं।

इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही मेथाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, आरक्षक सुयश पैकरा, आरक्षक जितेश साहू, आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक रामजी खलखो सम्मिलित रहे।

Related posts