चोरी के मोबाईल फोन को बिक्री करने ग्राहक की तलाश में पकड़ा गया चोर, चंद घण्टों में कोतवाली पुलिस को पकड़ने में मिली सफलता, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर | प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी दिलहरण बंजारे पिता मोतीलाल बंजारे उम्र 34 साल निवासी ग्राम अमने कोटा बिलासपुर का थाना सिटी कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 01 जुलाई 2024 को अपनी पत्नी का उपचार कराने सिम्स अस्पताल बिलासपुर आया था। जहाँ पर से दिनांक 03 जुलाई 2024 की दरमियानी रात्रि में सिम्स अस्पताल बिलासपुर से मोबाईल पोको माडल एम6 प्रो 5जी, कीमत ₹ 16999 को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा का कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण पंजीबद्ध होने के पश्चात वरिष्ट अधिकारियों के दिशा निर्देश पर माल मुलजिम की लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि शनिचरी बाजार का ठेला चलाने वाला भास्कर पांडेय एक मोबाईल फोन बिक्री करने के लिये ग्राहक खोज रहा है। सूचना की तस्दीक होने पर आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया तथा पूछताछ करने पर सिम्स अस्पताल बिलासपुर से मोबाईल चोरी करना स्वीकर किया, जिसके मेमोरण्डम कथन पर से चोरी गये मोबाईल पोको माडल एम6 प्रो 5 जी कीमत ₹ 16999 को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया, आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related posts