जशपुर जिला प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से विकासखंड मनोरा के ग्राम कुलाडोर निवासी श्रीमती चेंगले भगत पति बिहारी राम की मृत्यु 28 मई 2021 हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री बिहारी राम हेतु 4 लाख एवं फरसाबहार विकासखंड के तुमला थाना अंतर्गत ग्राम खारीबहार निवासी जयराम तिर्की की मृत्यु 17 अगस्त 2021 को हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती कतरीना तिर्की हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सर्पदंश के कारण फरसाबहार विकासखंड के ग्राम औरीजोर निवासी कुमारी असरिता मांझी की आकस्मिक मृत्यु 23 जून 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री शनि राम मांझी हेतु 4 लाख रुपए एवं आग से जलने के कारण पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम काडरो निवासी इंजोरमती की 23 फरवरी 2021 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका की पुत्री सुखमती हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts