मुख्यमंत्री की पहल पर जशपुर जिले में लगातार हो रहे हैं विकास कार्य ; शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना निर्माण को विषेश तौर पर किया गया है फोकस

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 07 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य शासन के द्वारा जिले की विकास तेजी से हो इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना निर्माण को विषेश तौर पर फोकस किया गया है। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाने डॉक्टरों की नियुक्ति सहित अन्य व्यवस्था का सुद्ढ़िकरण और सड़क, पुल-पुलिया व भवन निर्माण कार्य की लगातार स्वीकृति दी जा रही है। विकास की लाभ गांवों को भी मिले इसके लिए भी राज्य सरकार ने गांवों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण और मजबूतीकरण का कार्य तेजी से कर रही है।  इसी कड़ी में ग्रामीण अंचलों को जोड़ने वाली अभी और 12 सड़क मार्गों का निर्माण और मजबूतीकरण कार्य की स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव में सड़क निर्माण के 08 कार्य और विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में सड़क निर्माण के 04 कार्यो की प्रशासकीय  स्वीकृति मिली है।

विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव में 8 सड़क मार्गों की मिली निर्माण और मजबूतीकरण का कार्य

इनमें 40 करोड़ 32 लाख 29 हजार लागत के लुडेग तपकरा लावाकेरा मार्ग के कि.मी. 1 से 8,10 से 17,19 से 22,24 से 26,32,33,35,36 कि.मी. में मजबूतीकरण कार्य, 7 करोड़ 98 लाख 86 हजार लागत से बनने वाली बगीया-सूजीबहार मार्ग लंबाई 8.70 कि.मी. का मजबूतीकरण निर्माण कार्य, 3 करोड़ 04 लाख 16 हजार लागत के विकास खंड-कांसाबेल के ग्राम बगीया करंजटोली मुख्य बस्ती पहुंच मार्ग लंबाई 1.20 कि.मी. का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 97 लाख 71 हजार लागत के  ग्राम करंजटोली-डाढीडीपा होते हुए चक्रधरनगर मार्ग लंबाई 1.00 कि. मी. का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 75 लाख लागत के राज्य मार्ग क्र. 04 से खरहागुड़ा उरांव बस्ती पहुंच मार्ग लंबाई 1.20 कि.मी. का निर्माण कार्य,  2 करोड़ 63 लाख 09 हजार लागत के कोरंगा बस्ती से गयारटोली पहुंच मार्ग लं. 3.00 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलियों सहित, 1 करोड़ 72 लाख 04 हजार लागत के  कोरंगा बस्ती श्याम घर से खैरवारटोली पहुंच मार्ग लं. 2.00 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलियों सहित, 1 करोड़ 07 लाख 40 हजार लागत के छुरीटोली से अलंगीझार पहुंच मार्ग लं. 3.00 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलियों सहित शामिल है।

विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में 4 सड़क मार्गों की मिली निर्माण और मजबूतीकरण का कार्य

 इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में 1 करोड़ 81 लाख 32 हजार लागत के बजट वर्ष 2023-24 में सम्मिलित गोलीडीह नदी ग्राम मस्कामारा होते हुए लवाकेरा मेन रोड तक लगभग लंबाई 5.00 कि.मी. (वास्तविक लंबाई 1.70 किमी) का निर्माण कार्य और वर्ष 2024-25 में 1 करोड़ 29 लाख 56 हजार लागत के अम्बाकछार पहुंच मार्ग लं. 1.00 किमी. का सड़क निर्माण कार्य, 1 करोड़  67 लाख 93 हजार लागत के स्टेट हाइवे से पानबहार प्रतिक्षालय से मुक्तीधाम तक लं. 3.00 किमी. का सड़क निर्माण कार्य एवं 2 करोड़  लाख 72 हजार 80 लागत के फरदबहार से झारमुण्डा पहुंच मार्ग लं. 7.00 किमी का निर्माण कार्य शामिल है।

02 भवन निर्माण कार्यों की भी मिली प्रशासकीय स्वीकृति

72 लाख 30 हजार लागत के  मुख्यमंत्री निवास बगीया में हेलीपेड लाऊंज निर्माण कार्य और 3 करोड़ 18 लाख 82 हजार लागत के मुख्यमंत्री निवास बगीया कार्यालय एवं ओ.एस.डी. रूम का निर्माण कार्य शामिल है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!