समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 10 अगस्त 2024/ सत्र 2024-25 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन कॉउसिलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। पंजीयन प्रक्रिया का प्रथम चरण 12 से 17 अगस्त 2024 तक होगा। ऑनलाइन कॉउसिलिंग का पंजीयन, संस्था एवं पाठ्यक्रम के आंबटन आदि का अवलोकन www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पर और पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश नियम का अवलोकन शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर की वेवसाइट www.gpjashpur.ac.in पर किया जासकता है। पंजीयन एवं अन्य किसी तरह की परेशानी होने पर शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर मो० नं० 8821026945, 7693890308 से संपर्क किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू! अंतिम तिथि 17 अगस्त
