नाबालिग से दुष्कर्म: फरार आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र में दबोचा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाज़र-भाटापारा, 19 अगस्त/ प्रार्थीया द्वारा थाना भाटापारा शहर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी नाबालिक पुत्री के साथ आरोपी विष्णु द्वारा दुष्कर्म किया गया है, कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 376(2)(F),376 AB, 506 भादवि एवं 04,06 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। साथ ही प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु स्थाई वारंट भी जारी किया गया था।

तत्संबंध में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आरोपी विष्णु की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में आरोपी के नागपुर महाराष्ट्र में छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विष्णु को नागपुर महाराष्ट्र से हिरासत में लेकर थाना भाटापारा शहर लाया गया है। प्रकरण में आरोपी को उक्त धाराओं के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- विष्णु उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मनसर थाना रायटेक जिला नागपुर महाराष्ट्र हाल निवासी ईश्वरी प्रसाद धुरंधर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!