शराब पीने-बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले कुल चार होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 1 सितंबर / ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना कसडोल एवं भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2024 को सायं के समय क्षेत्र के अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में शराब पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले कुल 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की गई है।

Related posts