मात्र दो हजार में बेच रहा था चोरी की मोटरसाइकल, थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार !

समदर्शी न्यूज़ सूरजपुर, 1 सितंबर / डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने थाना-चौकी प्रभारियों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 31 अगस्त 2024 को थाना प्रतापपुर जांच कार्यवाही व ग्राम भ्रमण पर निकली थी, इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम मायापुर मयूरगोड़ी में ग्राम चिकनी का दिलीप सिंह नाम का व्यक्ति मोटर सायकल हीरो होण्डा पैसन प्रो सीजी 15 सीएफ 5061 को मात्र 2 हजार रूपये में बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में लगा हुआ है।

थाना प्रतापपुर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित दिलीप सिंह पिता हीराचंद उम्र 23 वर्ष ग्राम चिकनी, थाना चंदौरा को पकड़ा और मोटर सायकल का वैध दस्तावेज की मांग की, जिस पर उसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। जो चोरी का होने का पूर्ण अंदेशा पर धारा 35(1-व्ही) बीएनएसएस/ 303(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही कर मोटर सायकल कीमत 50 हजार रूपये का जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर उसने बताया कि मोटर सायकल को वाड्रफनगर-रजखेता से चोरी किया है।

Related posts