जशपुर : मुख्यमंत्री ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की चुनौती, मनोरा सीएचसी में मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधाएं

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 03 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव ने स्वास्थ्य विभाग की डाक्टरों की टीम को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर और जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान औषधि भंडार कक्ष का विशेष जांच किया गया। जिसमें सभी प्रकार की दवाइयां प्रर्याप्त मात्रा एवं व्यवस्थित तरीके से दवाई रखा पाया गया है। टीम ने महिला वार्ड और पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया गया। वार्ड साफ सुथरा पाया गया। लेबर रूम का निरक्षण के दौरान दो प्रसूता महिला पाए गए। जिसमें से एक विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा महिला थी। जिन्हें जुड़वा बच्चे हुए हैं। दोनो बच्चे स्वस्थ पाए गए। निर्माणाधीन ओपीडी कॉम्प्लेक्स का निरक्षण किया गया कार्य प्रगति पर पाया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!