पत्थलगांव में किसानों के जीवन में आई खुशियां, मिली नहर मुआवजे की राशि, किसानों ने मुख्यमंत्री श्री साय को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 03 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों के हित के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। खेती किसानी में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिले इसके लिए पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को विगत दिवस जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित नहर के मुआवजा राशि का वितरण कृषकों को किया गया।

पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने किसानों के बीच जा करके ग्राम डूमरबहार, बिलडेगी और सूरजगढ़ के लगभग 200 कृषकों को राशि 46 लाख 43 हजार 951 रूपए चेक के माध्यम से वितरित की। राशि मिलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधायक श्रीमती गोमती साय को धन्यवाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने भूमिहीन किसानों को दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत 10 हजार रूपए वार्षिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी 68 लाख परिवारों को अगले 05 सालों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। प्रदेश सरकार ने अपने वायदों को पूरा करते हुए किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ की मान से धान खरीदी की। प्रदेश में रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई। प्रदेश में कृषि हितैषी नीतियों की वजह से खेती-किसानी में रौनक लौट आई है और किसानों के चेहरों पर मुस्कान नजर आ रही है।

Related posts