जशपुर पुलिस ने झारखंड से आ रही अवैध शराब को किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 8 सितंबर/ जशपुर पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में झारखंड से लाई गई बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी के घर से 14.870 लीटर अवैध शराब बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी अवैध शराब के मामले दर्ज हो चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक जशपुर को दिनांक 07.09.2024 की रात्रि में मुखबीर से सूचना मिला कि विक्रम साहू जो ग्राम फरसा (थाना दुलदुला) का रहने वाला है, वह अपने घर में झारखंड राज्य का निर्मित अंग्रेजी शराब को भारी मात्रा में भंडारण कर रखा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में टीम बनाकर जप्ती एवं गिरफ्तारी कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार जगह विक्रम साहू के घर में जाकर गवाहों के समक्ष उससे अवैध शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने के उपरांत तलाषी लेने पर 03 अलग-अलग थैला में झारखंड राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब मेकडॉवल नंबर-1 180 एम.एल. 19 नग, मेकडॉवल नंबर-1 375 एम.एल. 08 नग, बियर 650 एम.एल. 13 नग कुल 14.870 लीटर कीमती 10,370 /-रू. का मिलने पर जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ में विक्रम साहू ने उक्त अवैध शराब को झारखंड राज्य से लाकर विक्रय करने के उद्देश्य से अपने पास रखना बताया है। आरोपी विक्रम साहू उम्र 26 साल निवासी फरसा थाना दुलदुला का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क), 34(2) का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 08.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, स.उ.नि. सामुदान टोप्पो, प्र.आर. 343 मोहन बंजारे, प्र.आर. 619 मनोहर तिर्की, आर. 506 आनंद खलखो, आर. 539 सुरेन्द्रनाथ निराला, सै. 203 दुर्गा प्रसाद गौतम, सै. 200 बंधु राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!