महतारी वंदन योजना : लक्ष्मी महतारी वंदन राशि का करती है बेहतर उपयोग…योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती.

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 12 अक्टूबर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना से महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ रही है। महिलाओं के चेहरे में आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही है। जशपुर की लक्ष्मी बाई के खाते में हर माह एक हजार रुपए आते है। उनका कहना है कि एक हजार रूपए से उनको बहुत मदद मिल रही है। जरूरी काम के लिए पैसे का बेहतर उपयोग कर पा रही है।

महतारी वंदन योजना की एक हजार रुपये की राशि से घर के ही काम आ रहा है, घरेलू आवश्यकताओं व दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी करती है। लक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

Related posts