जशपुर जिले में 21 से 25 जनवरी 2022 तक चलेगा टीकाकरण महाअभियान, कलेक्टर ने छूटे हुए लोगों को टीका लगवाने की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन में जिले में लोगोें को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। जिले में 21 से 25 जनवरी 2022 तक कोविड टीकाकरण महाभियान चलाया जाएगा। और छूटे हुए लोगों का शत् प्रतिशत् टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 18 से अधिक उम्र के हितग्राहियों को लक्ष्य अनुरूप 6 लाख 23 हजार 621 शत् प्रतिशत हितग्राहियों को प्रथम डोज, 3 लाख 89 हजार 984 हितग्राहियों को द्वितीय डोज एवं 2 हजार 595 हितग्राहियों को बूस्टर डोज का टीका लगाया गया है। इसी तरह 15 से 17 वर्ष के विद्यार्थियों को 34 हजार 27 लोगों का टीकाकरण किया गया हैं। कलेक्टर ने सभी छूटे हुए लोगों को टीकाकरण करवाने की अपील की है।

Related posts