
“अब बदलाव की बारी!” – कुनकुरी में कांग्रेस की जनसम्पर्क रैली, भाजपा को घेरा, विकास का संकल्प दोहराया
February 9, 2025कुनकुरी, 9 फरवरी 2025: नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अन्तर्गत चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर में जनसम्पर्क करने हेतु एक रैली का आयोजन किया गया। रैली के नगर भ्रमण के उपरांत एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन नगर के बस स्टैण्ड में आयोजित किया गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन होने के कारण कांग्रेस पार्टी के नेताओं व वक्ताओं के नगर सरकार बनाने हेतु कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम को मुरारी लाल अग्रवाल, गजेन्द्र जैन, पूर्व विधायक यूडी मिंज, ताहिर अली द्वारा संबोधित किया गया।
बस स्टैण्ड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विनयशीन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत कुनकुरी के चुनाव हेतु पार्षदों के टिकट वितरण में अधिकांश महिलाओं को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। महिलाओं की पचास प्रतिशत की भागीदारी को देखते हुए पार्टी ने उनको सम्मान दिया है। कांग्रेस पार्टी ने हर वर्ग हर समाज के लोगो को टिकट देकर अवसर प्रदान किया है। वही भाजपा रबर स्टाम्प को प्रत्याशी बनाती है। भाजपा के लोगो को अपनी पार्टी से सवाल करना चाहिए। विनयशील ने भाजपा को चंद ठेकेदारों की पार्टी बताया।
उन्होने संबोधन के दौरान बताया कि जनसम्पर्क के दौरान उन्हे जानकारी मिली कि क्षेत्र में हो रही परेशानी को सुनने वाला कोई भाजपा का नेता उपलब्ध नही है। लोगो को अपनी समस्याओं के लिये बसों में बैठकर बगीया जाना पड़ता है। जनता की समस्याओं को सुनने और उनके आवेदनो को सुनने और लेने के लिए एक कार्यालय तक कुनकुरी में नहीं है। पानी की समस्या के समाधान के लिये कांग्रेस की सरकार ने योजना बनाई उस योजना को भी वर्तमान सरकार ने रोक रखा है। पट्टे को लेेकर भी वर्तमान सरकार को आडे हांथ लेते हुए कहा कि आज मतदाताओं को पट्टे का लोभ दिया जा रहा है। सरकार बनने के 14 माह हो गये पट्टा अभी तक क्यांे नही दिया गया। चुनाव के समय ही पट्टे की याद क्यों आ रही है।
नगर में लगने वाले स्मार्ट मीटर से लोगांे को नुकसान होने की बात कही। कांग्रेस की सरकार बनने से इस समस्या से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने का आश्वासन दिया। नगर में चल रहे विकास कार्य को चंद ठेकेदारो की मुट्ठी में होना बताया। इस परिपाटी को बंद करने की बात कही। नगर का विकास नगर के मतदाताओं के अनुसार करने का आश्वास दिया। अब फैसला लेने का समय आ गया है। नगर में कांग्रेस की सरकार बनाने का आव्हान करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।