महिला घर की बाड़ी में लगा राखी थी गांजा का पौधा, पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट में दर्ज किया मामला….जानें पूरा मामला……

Advertisements
Advertisements

घर बाड़ी में मादक पदार्थ गांजा की खेती करने वाली आरोपी महिला बसंती विश्वकर्मा को तुमला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी महिला से मादक पदार्थ गांजा का पौधा 4 नग कुल वजन 1 किलो 430 ग्राम कीमती रू. 6,000 /- को पुलिस ने किया जप्त

आरोपिया के विरूद्ध थाना तुमला में में अप.क्र. 12/2022 धारा 20 (ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध   

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 8.02.2022 को मुखबीर से थाना तुमला को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला बसंती विश्वकर्मा अपने घर स्थित बाड़ी में मादक पदार्थ गांजा की खेती कर रही है, इस सूचना पर तत्काल थाना से उप निरीक्षक जे. एक्का हमराह स्टॉफ एवं गवाह को लेकर तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही करने पर उक्त महिला के घर स्थित बाड़ी में 4 नग गांजा का पौधा कुल वजन 1 किलो 430 ग्राम कीमती रू. 6,000 /- मिलने पर पुलिस ने जप्त किया।

पुलिस द्वारा उक्त गांजा को उखड़वाकर विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी महिला को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपिया महिला द्वारा अपने घर बाड़ी में उक्त गांजा पौधा को अपने अधिपत्य में रखकर खेती करना स्वीकार की। आरोपी महिला का कृत्य धारा 20(ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने पर आरोपिया बसंती विष्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी तुमला को दिनांक 08.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  

उक्त विवेचना कार्यवाही करने में तथा आरोपिया के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा को जप्त करने में उप निरीक्षक जे.एक्का, आर. 671 अशोक कुमार भगत एवं अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!