जगदलपुर में हुई माँ, बेटे की हत्या पर बोले विष्णु देव साय, राज्य सरकार लोगो की सुरक्षा कर पाने में असमर्थ, छतीसगढ़ में कांग्रेस सरकार अपराधियों के आगे बेबस : भाजपा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

जगदलपुर सनसिटी के नजदीक स्थित हाउसिंग  बोर्ड कॉलोनी में मिली माँ, बेटे की लाश पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने दुःख जताते हुए राज्य सरकार को जनता की सुरक्षा करने में असमर्थ बताया।श्री साय ने कहा अपराधियो ने सारे हदे पार कर दी है,प्रदेश में ऐसी घटनाओं ने जनता के मस्तिष्क पर गहरा असर किया है लोगो मे डर का माहौल है।

श्री साय ने कहा घटना को 3 दिन बीत गए पर अब तक कोई खास बात सरकार सामने नही ला सकी ,हत्या के पीछे के कारण व अपराधी कौन है इसका भी पता नही लगाया जा सका है।परिवार के मुखिया यानी पति अभी भी लापता है।

श्री साय ने कहा प्रदेश में डबल मर्डर या पूरे परिवार की हत्याओं को चलन हो चला है ये दौर छतीसगढ़ में पहले नही देखा था कांग्रेस राज में अपराधी बेखोफ हो चले है और उन्हें किसी का डर नही इसीलिये प्रदेश में हत्याओं के दौर थम नही रहा।

श्री साय ने कहा जांच एजेंसियों के आंकड़े बताते है छतीसगढ़ हत्या के मामले में लगातार टॉप 5 प्रदेशो में चल रहा है क्या यही उपलब्धि है राज्य सरकार की।श्री साय ने सरकार से  सवाल किया कि क्या छतीसगढ़ में अब अन्य प्रदेशों के सुपारी किलर या पेशेवर अपराधी भी आने लगे है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!