सूरजपुर में सनसनीखेज हत्या : पत्नी ने नहीं बनाया खाना, पति ने कर दी हत्या ! मामूली विवाद में पत्नी की जान लेने वाले आरोपी पति को सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.

स्थानीय भट्ठापारा निवासी नीरज देवांगन ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पड़ोस में रहने वाली फुलकुंवर उर्फ दरोगिन के मकान में अतवार सिंह तथा उसकी पत्नी मंगली बाई किराये में रहते है। दिनांक 19 अक्टूबर 2025 के करीब 10:30 बजे फुलकुंवर बताई कि उसके यहां किराये में रहने वाले मंगली एवं उसका पति अतवार दोनों रात में बहुत लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। पूरे रात हल्ला-गुल्ला सुनाई दिया है, अतवार कहां निकल गया है उसकी पत्नी मंगली बाई अभी तक उठी नहीं है। तब यह पड़ोस की महिलाओं के साथ वहां गई देखी की मंगली बेहोश थी, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को उसकी मृत्यु हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 577/25 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना सूरजपुर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अतवार सिंह पिता रामरती उम्र 38 वर्ष निवासी सागरपुर, थाना रामानुजनगर, वर्तमान पता भट्ठापारा थाना सूरजपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि पत्नी रात में खाना नहीं बनाई थी, जिससे नाराज होकर मारपीट कर हत्या किया है। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विमलेश दुबे व उनकी टीम सक्रिय रही है।

Related posts