आरोपी गोलू देवार पिता ननकु दाउ देवार उम्र 25 साल पता वार्ड क्र0 15 तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0 के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर छ0ग0 में अपराध क्रमांक – 539/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट दर्ज
जप्त सामाग्री – (1) गांजा 02 किलो 770 ग्राम कीमती करीब 45,000/रू (2) अपाचे वाहन क्रमांक सीजी 04 एन.जेड 9660 कीमती 90,000/रू (लगभग) गांजा व मोटर सायकल सहित कुल जुमला कीमती 1,35,000/रू का मशरूका जप्त
रायपुर : दिनांक 02.12.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि मो0सा0 अपाचे क्रमांक सीजी 04 एन.जेड. 96़60 का चालक अवैध मादक पदार्थ परिवहन कर तिल्दा की ओर आ रहा है जिसे थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा चलित नाकेबन्दी के माध्यम से रूकवाकर विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये तलाशी लेने पर आरोपी के पास से कुल वजन 02 किलो 770 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसका अनुमानित कीमत 45,000/रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मो0सा0 जिसका कीमत लगभग 90,000/रू को जप्त किया गया जिसे उपरोक्त घटना सदर का अपराध पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 539/2025 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट कायम किया गया। आरोपी गोलू देवार को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 लाल उमेंद सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा क्षेत्र में आपरेशन ‘‘ निश्चय ‘‘ कार्यक्रम के तहत् प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में हमराह स्टाफ सउनि शंकर लाल वर्मा, प्र0आर0 जालम साहू, प्र0आर0 राजेश सिकरवार, आर0 संदीप सिंह, कुलदीपक वर्मा, किशोर शर्मा, जितेन्द्र सोनी, व म0आर0 पूजा वर्मा तथा सायबर सेल के सउनि गेंदूराम नवरंग, प्र0आर0 कृपासिंधु पटेल के द्वारा सफल कार्यवाही किया गया।
