जशपुर के नवाचारी किसानों के लिए सुनहरा अवसर! ‘डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार’ हेतु 31 जुलाई तक करें आवेदन

जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को ‘डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र कृषक निर्धारित आवेदन पत्र भरकर उप संचालक कृषि कार्यालय, जशपुर अथवा अपने संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में कृषि विभाग से प्राप्त किया जा सकता है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा एवं उप संचालक कृषि, जशपुर ने जिले के पात्र कृषकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

Related posts