संगम चौक पर भटकते मिले दो मासूमों को सरगुजा पुलिस ने चंद घंटों में परिजनों से मिलाया, कोतवाली टीम की संवेदनशीलता और तत्परता से बच्चों की सुरक्षित घर वापसी; मासूमों को सकुशल देखकर परिजनों के खिले चेहरे, पुलिस का जताया आभार

संगम चौक पर मिले दो भटके मासूमों को सरगुजा पुलिस की मुस्तैदी ने चंद घंटों में परिजनों से मिलाया, मासूमों कों सुरक्षित देख परिजनों के खिले चेहरे।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम की संवेदनशील कार्यवाही।

परिजनों से बिछड़े 02 मासूमों कों सुरक्षित थाना लाकर परिजनों कों घंटे भर के अंदर किया गया सुपुर्द ।

परिजनों ने मासूमों कों सुरक्षित देखकर सरगुजा पुलिस का जताया आभार।

अम्बिकापुर : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में गुम एवं लावारिस बालकों के मामलों में समस्त थाना चौकी प्रभारियों कों त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए दो लावारिस बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सरगुजा पुलिस कों आज़ दिनांक संगम चौक अंबिकापुर में दो बच्चे लावारिस हालत में घूमते हुए पाये जाने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम एवं आस पास के जिम्मेदार नागरिकों द्वारा नाबालिग बच्चों को सुरक्षार्थ थाना लाया गया। पुलिस टीम द्वारा बच्चों से आत्मीयता से बातचीत कर उनके निवास स्थान एवं परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। प्राप्त जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों एवं संभावित स्थानों पर परिजनों की पता-साजी शुरू की। थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप महज कुछ ही घंटों के भीतर ही बच्चों के परिजनों का पता लगा लिया गया, एवं परिजनों के थाना आने पर दोनों बच्चों को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने सरगुजा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

​सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक कुश सोनी तथा नगर सैनिक संतोष पाठक की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts