सोशल मीडिया पर धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की गिरफ्त में
सार्वजनिक स्थान पर चाकू चमकाकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी लोकनाथ वर्मा पर गिरी पुलिस की गाज
धारदार चाकू के साथ धमकी भरी फोटो सोशल मीडिया पर की थी वायरल; सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथों दबोचा
आरोपी के कब्जे से 11 इंच लंबा स्टील का धारदार चाकू जप्त
आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन, में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र में गुंडा-बदमाशों, असामाजिक तत्वों तथा सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने व सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण एवं पुलिस की कार्यवाही:- दिनांक 02.10.2026 को पुलिस को मुखबिर एवं राहगीरों से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धनेली मेन रोड स्वागत द्वार के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को दिखाकर डरा-धमका रहा है। इसके साथ ही आरोपी द्वारा पूर्व में धारदार चाकू के साथ धमकी भरा अपना फोटो सोशल मीडिया में भी अपलोड कर आमजनों में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया था। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ तत्काल ग्राम धनेली स्वागत द्वार के पास पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही लोकनाथ वर्मा को चाकू लहराते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ पर आरोपी के कब्जे से 01 नग स्टील का चाकू जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का घटित होना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:- लोकनाथ वर्मा पिता घनश्याम वर्मा, उम्र 39 वर्ष, साकिन ग्राम धनेली, थाना भाटापारा ग्रामीण,
