“दृष्टि हेल्पलाइन” की सूचना पर बलौदाबाजार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन—रिंगनी में अवैध शराब बेचते नरेश बंजारे को घेराबंदी कर रंगेहाथ दबोचा, ₹9,330 की 14.940 बल्क लीटर देशी-अंग्रेजी शराब जब्त

“दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

“दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी

आरोपी को ग्राम रिंगनी में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

आरोपी से ₹9330 कीमत मूल्य का 14.940 बल्क लीटर देशी/अंग्रेजी शराब किया गया जप्त

किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “दृष्टि हेल्पलाइन” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “दृष्टि हेल्पलाइन” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 02.10.2026 को “दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हथबंद की पुलिस टीम द्वारा ग्राम रिंगनी में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से ₹9330 कीमत मूल्य का 14.940 बल्क लीटर देशी/अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना हथबंद में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- नरेश बंजारे उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम रिंगनी थाना हथबंद

Related posts