सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई
दिनांक 02.10.2026 को उडिसा के अंतर्राज्यीय आरोपी सामू माडी को 5.448 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बस स्टैण्ड भाठागांव सुलभ के पास में उडिसा के 01 आरोपी को प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा 5.448 किलोग्राम कीमती 2,72,400 रूपये के साथ किया गया गिरफ्तार
आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 924/26 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के किया गया अपराध पंजीबद्ध।
रायपुर : पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राबिन्सन गुडिया के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु सख्त आपराधिक कार्रवाई के निर्देश दिया हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चैक ईशु अग्रवाल के निर्देशन में सूखे नशे के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में थाना टिकरापारा से सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र धनगर द्वारा संयुक्त पुलिस टीम तैयार कर दिनांक 02.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भाठागांव बस स्टैण्ड सुलभ के पास 01 व्यक्ति जो नीला रंग का लोवर व हरा रंग का टी शर्ट पहना है जो अपने पास एक काला रंग के ट्राली बैग में अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्ति को पकडकर पूछताछ कर तलाशी लिया गया जिनके पास से 5.448 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,72,000 रूपये बरामद हुआ आरोपी से उनके पहचान के संबंध में पूछने पर अपना नाम सामू माडी पिता मुका माडी उम्र 40 साल साकिन ग्राम टोंडापाली वार्ड नंबर 02 थाना मलकानगिरी जिला मलकानगिरी उडिसा के रहने वाला बताया।
आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 924/2026 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी से जप्त मशरूकाः- आरोपी के कब्जा से 5.448 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,72,400 रूपये।
गिरफ्तार आरोपी का नाम- सामू माडी पिता मुका माडी उम्र 40 साल साकिन ग्राम टोंडापाली वार्ड नंबर 02 थाना मलकानगिरी जिला मलकानगिरी उडिसा
कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
