अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कोट रोड के पास बिक्री के लिए 30 पाव देशी-अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा शराब कोचिया रंगेहाथ गिरफ्तार, ₹4,200 की शराब और परिवहन में इस्तेमाल बाइक जब्त

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

आरोपी को कोट रोड कसडोल के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

आरोपियों से ₹4200 कीमत मूल्य का 30 पाव देशी/अंग्रेजी शराब किया गया जप्त

साथ ही अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र. CG04 HS 3221 भी किया गया जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में दिनांक 03.10.2026 को थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा कोट रोड कसडोल के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से कुल ₹4200 कीमत मूल्य का 30 पाव देशी/अंग्रेजी शराब तथा अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र. CG04 HS 3221 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध क्र. 371/2026 पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपी- बसंत पाटले उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम देवरीखुर्द

थाना कसडोल

Related posts