अलमारी और लॉकर तोड़कर लाखों के जेवर उड़ाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सकरी पुलिस की पूछताछ में खुला चोरी का राज; ₹6 लाख के जेवर समेत बुलेट जब्त, तीनों न्यायिक रिमांड पर

सकरी पुलिस को चोरी के मामले मे मिली सफलता

गिरफतार तीन आरोपियो के कब्जे से चोरी गए सोने, चांदी के जेवर अनुमानित कीमती 6 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट को किया गया  जप्त

गिरफतार  आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

बिलासपुर : प्रार्थिया वृंदावती मिश्रा पति राधामोहन मिश्रा निवासी सागरदीप कालोनी उसलापुर थाना सकवरी जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर लिखीत पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पूत्र आशीष मिश्रा के साथ सागरदीप कालोनी में रहती है । प्रार्थिया तिजा के समय अपने मूल पैत्रिक गांव रीवा चली गई थी दिनांक 29.09.2028 की उसके नाती अनिशान द्विवेदी फोन कर बताया कि सागरदीप कोलोनी के घर के अंदर कमरा जिसमें अलमारी है उसका एवं लाकर का ताला टूटा हुआ है तब प्रार्थिया दिनांक 03.10.2020 को रीवा से सागरदीप कालोनी उसलापुर आई और आकर अपने घर की देखी तो घर के अंदर कमरा में अलमारी जिसके लाकर में एक सोने का हार, एक जोड़ी झूमका, एक माथ टीका एक नग 2 लेडिस अंगुठी एक नग जेंस अंगूठी एवं चांदी के 2 जोड़ी पायल एक जोड़ी पायजेब एक जोडी बिछिया एवं नगदी 12000 रूपये जुमाला रकम 6,15,000 रूपये अलमारी से गायब था जिसकी अज्ञात चोर चोरी कर गया प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।  उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा चोरी पर अंकुश लगाने चोरो को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा चोरी जैसे अपराध पर अंकुल लगाने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर संदेही आशीष मिश्रा, सूरज सिंह ठाकुर, अनुराग चौधरी से पूछताछ किया गया जो पहले पुलिस को गुमराह किया गया कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपियो के मेमोरण्ड पर सोने का हार, अंगुठी, झुमका एवं नगदी जुमला कीमती 600000   रूपये एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट क्रमांक सीजी 10 एजेड 5100 को जप्त किया गया। आरोपियो को विधिवत गिर फतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।  उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंदे, उनि गणेश राम महिलांगे, प्रउनि टीकाराम निशाष, सउनि सुरेंद्र तिवारी, आर रामचंद कश्यप, पवन बंजारे, सुनील सूर्यवंशी, रूपेश कौशिक की सराहनीय भुमिका रही

आरोपी – 1. सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना पिता स्व. दर्शन सिंह ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी 27 खोजी थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.

2. आशीष मिश्रा स्व. राधामोहन मिश्रा उम्र 31 वर्ष सागरदीप कालोनी फेस 2 उसलापुर पानी टंकी के पास थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग.

3. अनुराग चौधरी उर्फ लालू पिता स्व. राजेंद्र चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी उसलापुर गीता पैलेस के पास थाना सकरी जिला बिलासपुर

Related posts