थाना सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के पास से 09 इंच का बटनदार धारदार चाकू जब्त।
आरोपी के विरुद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
बिलासपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 04.10.2026 को गश्त एवं पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रभात चौक के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर आम जनता को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस टीम ने गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कोमल देवांगन पिता हीरालाल देवांगन (उम्र 22 वर्ष), निवासी लिंगियाडीह (काली मंदिर के पास), थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताया। आरोपी के कब्जे से 09 इंच लंबा एवं 1.5 इंच चौड़ा फल वाला एक धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया।आरोपी द्वारा बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध हथियार रखने एवं सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल पैदा करने पर उसके विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
