अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
आरोपी को बेमेतरा तिराहा सिमगा के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
आरोपी से ₹4300 कीमत मूल्य का 43 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त
साथ ही अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार क्र. CG05 F 1605 भी किया गया जप्त
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में दिनांक 06.10.2026 को थाना सिमगा की पुलिस टीम द्वारा बेमेतरा तिराहा सिमगा के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से कुल ₹4300 कीमत मूल्य का 43 पाव देशी मसाला शराब तथा अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार क्र. CG05 F 1605 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमगा में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध क्र. 439/2026 पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी- सुरेश निषाद उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम जमगघट थाना बेरला जिला बेमेतरा
