नाबालिग बालिका के अपहृत के मामले में आरोपी गिरफ्तार
थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आरोपी धर्मेंद्र काठे उम्र 35 वर्ष, निवासी भदरा उपर, थाना पामगढ़-
जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के अपहृत के मामले में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र काठे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटना का मामला: दिनांक 19.09.26 की रात्रि नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना पर थाना पामगढ़ में अपहरण का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
विवेचना दौरान आरोपी धर्मेंद्र काठे को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।
