श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की बड़ी सुविधा: शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस का गिधनी स्टेशन पर 20 से 26 अक्टूबर तक 2 मिनट का अस्थायी ठहराव

शालीमार–एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस का दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर मंडल के गिधनी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 18030/18029 शालीमार–एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस का दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर मंडल के गिधनी (Gidni) स्टेशन पर दिनांक 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक दो मिनट का अस्थायी ठहराव की सुविधा प्रदान की गई है ।

उपरोक्त अवधि में ट्रेन संख्या 18030 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस गिधनी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी गिधनी स्टेशन 18:18 बजे पहुंचेगी तथा 18:20 बजे प्रस्थान करेगी | इसी प्रकार ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस का गिधनी स्टेशन पर आगमन 07:44 बजे तथा प्रस्थान 07:46 बजे होगा ।

Related posts