सर्पदंश से हुए जनहानि के एक मामले में पीड़ित परिवार हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश के कारण मनोरा तहसील के ग्राम सराईडीह निवासी सबिना टोप्पो की मृत्यु 25 जून 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री अरविन टोप्पो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts