जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, ताश की बाजी लगाते 8 आरोपी गिरफ्तार; 12,320 रुपये नकद जब्त, सभी पहुंचे जेल

नारायणपुर पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

थाना कोतवाली नारायणपुर एवं थाना एड़का की संयुक्त सहभागिता से जुआ के 02 प्रकरणों में कार्रवाई

ग्राम कानागांव के खालेपारा में जुआ खेलते 08 आरोपियों को पकड़ा गया

आरोपियों के कब्जे से कुल ₹12,320 नकद, 52 पत्ती ताश की 02 गड्डियाँ एवं अन्य जुआ सामग्री जब्त

नारायणपुर : जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, नारायणपुर अजय सिंह एवं बेनूर अविनाश कंवर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली विनीत दुबे एवं थाना प्रभारी एड़का सुशील सोम के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली नारायणपुर एवं थाना एड़का की संयुक्त सहभागिता से जुआ खेलते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कानागांव स्थित खालेपारा में लखमूराम दुग्गा के मक्के की बाड़ी में कुछ व्यक्तियों द्वारा रुपये-पैसों का दाँव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की गई तथा जुआ खेलते हुए कुल 08 आरोपियों को पकड़ा गया।

उक्त कार्रवाई में थाना एड़का में जुआ के 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, जिनका विवरण निम्नानुसार है—

प्रकरण क्रमांक 09/2026

इस प्रकरण में जुआ खेलते हुए 04 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनका विवरण निम्नानुसार है—

1. दयालूराम दुग्गा, पिता आयतुराम दुग्गा, उम्र 32 वर्ष, निवासी कानागांव, स्कूलपारा, थाना एड़का, जिला नारायणपुर। कब्जे से ₹1,000 नकद एवं फड़ से ₹500 जब्त।

2. सोनसाय नुरेटी, पिता स्व. जगदेव नुरेटी, उम्र 36 वर्ष, निवासी चट्टानपारा, कानागांव, थाना एड़का, जिला नारायणपुर। कब्जे से ₹3,000 नकद एवं फड़ से ₹800 जब्त।

3. अनिल मरकाम, पिता बन्नू मरकाम, उम्र 31 वर्ष, निवासी लाटपारा, एड़का, थाना एड़का, जिला नारायणपुर। कब्जे से ₹800 नकद एवं फड़ से ₹600 जब्त।

4. जयराम उइके, पिता गिंजरू उइके, उम्र 33 वर्ष, निवासी घोटुलपारा, एड़का, थाना एड़का, जिला नारायणपुर। कब्जे से ₹800 नकद एवं फड़ से ₹400 जब्त।

कुल जब्त नकद राशि – ₹7,900।

जब्त सामग्री – 01 नग प्लास्टिक चटाई, 01 नग टॉर्च एवं 52 पत्ती ताश की 01 गड्डी।

प्रकरण क्रमांक 10/2026

इस प्रकरण में जुआ खेलते हुए 04 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनका विवरण निम्नानुसार है—

1. दुवारू दुग्गा, पिता आयतु दुग्गा, उम्र 25 वर्ष, निवासी कानागांव, स्कूलपारा, थाना एड़का, जिला नारायणपुर। कब्जे से ₹600 नकद एवं फड़ से ₹500 जब्त।

2. जागेश मरकाम, पिता रोयदास मरकाम, उम्र 26 वर्ष, निवासी कानागांव, स्कूलपारा, थाना एड़का, जिला नारायणपुर। कब्जे से ₹600 नकद एवं फड़ से ₹520 जब्त।

3. महेश दुग्गा, पिता लखमू दुग्गा, उम्र 22 वर्ष, निवासी कानागांव, स्कूलपारा, थाना एड़का, जिला नारायणपुर। कब्जे से ₹600 नकद एवं फड़ से ₹400 जब्त।

4. शिवलाल सिन्हा, पिता मुकुन्द सिन्हा, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हली, थाना भानपुरी, जिला बस्तर। कब्जे से ₹800 नकद एवं फड़ से ₹400 जब्त।

कुल जब्त नकद राशि – ₹4,420।

जब्त सामग्री – 01 नग प्लास्टिक चटाई, 02 नग आधी जली मोमबत्ती एवं 52 पत्ती ताश की 01 गड्डी।

दोनों प्रकरणों में कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली नारायणपुर एवं थाना एड़का की संयुक्त सहभागिता रही।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related posts