बिरगांव नगर निगम चुनाव से पहले उत्तर जोन पुलिस का बड़ा एक्शन! 33 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज और गिरफ्तारी वारंट भी तामील—शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर।

बिरगांव चुनाव के मद्देनजर उत्तर जोन पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं वारंट तामील की कार्यवाही।

रायपुर : आगामी बीरगांव नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आदित्य पांडेय एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में उत्तर जोन अंतर्गत थाना उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी एवं खम्हारडीह क्षेत्रों शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं वारंट तामील की कार्यवाही की गई।

थाना उरला:-  कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

थाना खमतराई:-  कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण दर्ज किया गया।

थाना गुढ़ियारी:-  कुल 08 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई एवं 01 गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया।

कुल कार्यवाही:- कुल 33 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण दर्ज।

01 गिरफ्तारी वारंट तामील।

रायपुर कमिश्नरेट उत्तर जोन पुलिस द्वारा आगामी बिरगांव चुनाव के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी रखते हुए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Related posts